फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election Samajwadi party Dimple Yadav Netaji mulayam singh BJP destroy azamgarh

Lok Sabha Election: जनसभा में डिंपल हुईं भावुक, बोलीं- नेताजी की कर्मभूमि रही है आजमगढ़, BJP इसे कर देगी तबाह

Tue, 21 May 2024 04:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 May 2024 04:52 PM IST
सार

Lok Sabha Election: आरक्षण के मुद्दे पर डिंपल यादन ने कहा कि जो सरकार आरक्षण समाप्त करने की बात करती है वह अब बर्दाश्त नहीं है। केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियां सृजित की जाएंगी। इसके साथ ही माताओं व बहनों को एक लाख रुपये दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Samajwadi party Dimple Yadav Netaji mulayam singh BJP destroy azamgarh
डिंपल यादव का सम्मान करते सपाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ हमेशा ही समाजवादियों का गढ़ रहा है। यह नेताजी की कर्मभूमि रही है। नेता जी सदैव आजमगढ़ को अपना दिल समझते थे। मुख्यमंत्री रहते अखिलेश ने भी जिले के विकास को नया आयाज देने का काम किया है। बीते 10 सालों में भाजपा की सरकार में हर तरफ बर्बादी का ही मंजर दिखा है।

विज्ञापन


उक्त बातें मैनपुरी सांसद व सपा नेता डिंपल यादव ने मंगलवार को आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी के समर्थन में मेंहनगर विधान सभा के खरिहानी बाजार स्थित बंतरिया बाग में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के विकास में समाजवादी पार्टी की सरकारों का बहुत योगदान रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया ने आजमगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए ही धर्मेंद्र को यहां से प्रत्याशी बनाया है। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह चुनाव परिवर्तन का चुनाव है, संविधान को बचाने का चुनाव है। वर्तमान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। किसान बदहाल है। ऐसे में आजमगढ़ की जनता से अपील है कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को इस चुनाव में जीत दर्ज करा कर नए सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि आज युवा रोजगार पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। आर्थिक रूप से देश कमजोर हुआ है। ऐसे में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। संविधान को बदलने की बात करने वाली वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने आजमगढ़ की जनता से अपील किया कि मैनपुरी से अधिक मतों से आजमगढ़ से पार्टी प्रत्याशी को जीत दर्ज करा कर समाजवाद को बुलंद करने का काम करें। डिंपल यादव अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जनसभा को 22 मिनट संबोधित किया।


भोजपुरी से की भाषण की शुरुआत
आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र के मेहनगर अंतर्गत खरिहानी बाजार में आयोजित जनसभा में डिंपल यादव ने भोजपुरी बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आप सबके प्रणाम करत हई, एकरे साथे इ पवित्र पावन धरती के भी हाथ जोड़के नमन करत हई। इ जवन आजमगढ़ हौ न, ई हमअन के करेजा में में बसल बा। तू लोगन का प्यार हमहन के साथे हमेशा बन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed