{"_id":"6634aaa5825917ba8f0a8c1d","slug":"lok-sabha-election-bsp-candidates-filed-nominations-in-azamgarh-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: BSP प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मसहूद बोले- भाजपा की 'बी' टीम बसपा नहीं सपा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: BSP प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मसहूद बोले- भाजपा की 'बी' टीम बसपा नहीं सपा है
Fri, 03 May 2024 02:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 02:44 PM IST
सार
Azamgarh News: नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमा गहमी देखने को मिली। शुक्रवार को नामांकन के पांचवें दिन जुमे की नमाज के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मसहूद अहमद पूर्व प्रत्याशी और अपनी पत्नी सबीहा अंसारी और समर्थकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान बसपा प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए नामांकन चल रहा है। सपा और भाजपा ने जहां तीसरे दिन ही नामांकन दाखिल कर लिया था। वहीं पांचवें दिन शुक्रवार को दोनों लोकसभा सीटों से बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ लालगंज की बसपा प्रत्याशी डा. इंदू चौधरी भी थी, लेकिन प्रस्तावकों के इंतजार में वह कुछ देर के लिए बैरिकेडिंग के पास ही रुक गई। तब तक मसहूद अहमद समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे गए। इसके कुछ देर बाद ही लालगंज बसपा प्रत्याशी भी प्रस्तावक के आने के बाद नामांकन करने कलेक्ट्रेट में दाखिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने मीडिया से भी वार्ता की। मसहूद अहमद ने जहां भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बाहरी होने की बात कही तो वहीं डा. इंदू चौधरी ने सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा को हमेशा भाजपा की 'बी' टीम कहती है, लेकिन मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है और सपा कुछ नहीं बोल रही है। जबकि हमारी बहन जी ने कहा है कि जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा उसमें सबसे आगे रहेगी।
आज बसपा ने 27 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में भाजपा की 'बी' टीम बसपा नहीं बल्कि सपा है। नामांकन को लेकर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा खुद कलेक्ट्रेट चौराहे पर जमे रहे। दोनों प्रत्याशियों का नामांकन संपन्न होने के बाद ही वहां से रवाना हुए।