फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election 22 lakh 10 thousand rupees seized from two vehicles in azamgarh

Azamgarh News: दो गाड़ियों से मिले 22 लाख 10 हजार रुपये, आजमगढ़ प्रशासन की सूचना पर पहुंचा आयकर विभाग, फिर

Mon, 06 May 2024 09:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 09:03 PM IST
सार

Azamgarh News: उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने उक्त रुपये को जब्त कर लिया। उन्होंने इसकी सूचना जब सीटीओ को दी तो सीटीओ ने उक्त धनराशि को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 22 lakh 10 thousand rupees seized from two vehicles in azamgarh
SP Office Azamgarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ प्रशासन की ओर से एफएसटी और एसएसटी टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों पर जगह-जगह गाड़ियों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की गई जांच में दो जगहों पर दो टीमों ने 22 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए। दोनों में से एक गाड़ी में 20 लाख 50 हजार की धनराशि मिली थी। जिसे सीटीओ द्वारा आयकर विभाग के हवाले किया गया। जबकि एक दूसरी गाड़ी से मिले एक लाख 60 हजार रुपये को जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


सीटीओ अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम स्थायी निगरानी टीम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में करतालपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक स्विफ्ट डिजायर कार से एक लाख 60 रुपये बरामद किए। कार चल रहे शहर के ही रहने वाले विमल कुमार मौके पर टीम को कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर टीम ने पूरी रकम को जब्त कर लिया। जब इनके द्वारा रकम से संबंधित अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे तो उसे रिलिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को ही उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट उमेश कुमार अपनी टीम के साथ हरबंशपुर स्थित पहलवान तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक रेनाल्ट कैप्चर कार को रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 20 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। गाड़ी को सिधारी निवासी एहसान खान चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed