{"_id":"664f21294de6d45c6f0f761e","slug":"lok-sabha-election-2024-aparna-yadav-road-show-for-dinesh-lal-yadav-nirahua-in-azamgarh-2024-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: BJP प्रत्याशी निरहुआ का निकला भव्य रोड शो, CM मोहन, अर्पणा समेत शामिल हुए फिल्मी सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: BJP प्रत्याशी निरहुआ का निकला भव्य रोड शो, CM मोहन, अर्पणा समेत शामिल हुए फिल्मी सितारे
Thu, 23 May 2024 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 04:28 PM IST
सार
Lok Sabha Election: आजमगढ़ में सांसद दिनेश लाल निरहुआ के लिए इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं कर चुके हैं। गुरुवार को निकले भव्य रोड शो में भोजपुरी के कई बड़े कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन
निरहुआ के रोड शो में शामिल भाजपा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का रोड शो गुरुवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे सिधारी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय से निकला। रोड शो में वाहनों का काफिला के आगे-आगे बाइक सवार भाजपाईयों का जत्था नारा लगाते हुए चल रहे थे।
रोड शो में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, फिल्म अभिनेता रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
निरहुआ का रोड शो सिधारी से नरौली, गिरजा घर, शारदा चौराहा, रैदोपुर, डीएवी, एलवल काली चौरा, कालीनगंज, दलालघाट, कोट, बाज बहादुर, हर्रा की चुंगी, बलरामपुर होते हुए हाफिजपुर चौराहा तक पहुंची।

आजमगढ़ अब होगा विकास का गढ़
रोड शो के दौरान अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने कहा कि पूरा आजमगढ़ भगवामय हो गया है। चारों तरफ कमल ही दिख रहे हैं। यह माहौल काफी उत्साहपूर्ण है। आने वाला दिन भाजपा का ही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग आजमगढ़ को ‘गढ़ है.... गढ़ है...’ की बात कहते थे, यह जिला अब विकास का गढ़ होगा। कहा कि आजमगढ़ ही नहीं पूरे पूर्वांचल का मूड भी बदल गया है।
#WATCH आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, "पूरा आजमगढ़ 'भगवामय' हो गया है, पूरे आजमगढ़ में कमल खिल रहा है... अब आजमगढ़ विकास का गढ़ है। पूरा पूर्वांचल PM मोदी के समर्थन में है। NDA जरूर 400 पार सीटें जीतेगी, इसमें कोई शक नहीं है।" pic.twitter.com/xgtJolZir8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग आजमगढ़ को ‘गढ़ है.... गढ़ है...’ की बात कहते थे, यह जिला अब विकास का गढ़ होगा। कहा कि आजमगढ़ ही नहीं पूरे पूर्वांचल का मूड भी बदल गया है।