फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lohra village turned into a cantonment, house-to-house search

छावनी में तब्दील हुआ लोहरा गांव, घर-घर हुई तलाशी

Tue, 20 Jul 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Lohra village turned into a cantonment, house-to-house search
मुबारकपुर। तीन दिनों तक चलने वाले कुर्बानी का त्यौहार बकरीद बुधवार से शुरू हो रहा है। इस पर्व पर मुबारकपुर के लोहरा में कुर्बानी नहीं होती है। कुछ साल पहले हुए विवाद के बाद से गांव में कुर्बानी पर हाईकोर्ट से रोक लगा दी है। इस बार भी गांव त्यौहार के एक दिन पूर्व ही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को घर-घर तलाशी ली।
विज्ञापन

लोहरा गांव में बड़े मवेशी के कुर्बानी को लेकर विवाद हो गया था। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय ने गांव में कुर्बानी पर ही रोक लगा दी। मंगलवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, एसडीएम सदर वागीश शुक्ला, सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोपहर बाद से घर-घर तलाशी अभियान चला गया जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं के सभी मवेशियों को पड़ोस के गांव में पहुंचा दिया गया है। तीन दिन तक मवेशी वहीं रहेंगे। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी नई परंपरा की गांव में शुरूआत नहीं होने दी जाएगी। गांव में पांच सब इंस्पेक्टर, 6 हेड कास्टेबल, 6 महिला सिपाही व 10 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed