फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lohia Vahini National President Pradeep Tiwari said samajwadi party government will be formed in 2022

आजमगढ़: जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट हो चुकी है जनता, 2022 में बनेगी सपा की सरकार- प्रदीप तिवारी

Wed, 22 Sep 2021 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Sep 2021 09:11 PM IST
सार

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभाओं में जाकर जनजागरण करने की अपील की। वह बुधवार को आजमगढ़ जिला पहुंचे थे, जहां सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
Lohia Vahini National President Pradeep Tiwari said samajwadi party government will be formed in 2022
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का सठियांव में स्वागत करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का बुधवार को आजमगढ़ जिले में आगमन हुआ। इस दौरान जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदीप तिवारी द्वारा सपा कार्यालय लाटघाट में बैठक की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुटने की अपील की गई। 

विज्ञापन


बैठक में प्रदीप तिवारी ने कहा कि जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता विकास का चयन करते हुए 2022 में प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनाने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में सभी विधानसभा में जाकर जन जागरण करने का काम किया जा रहा है। जिससे समाजवादी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। आयोजित बैठक में सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सरकार बनाने का काम बूथ के लोग करते हैं। सेक्टर और बूथ के लोगों से आगाह करते हुए कहा कि चुनाव के समय धर्म से धर्म को लड़ाने वाले, भाई से भाई और हिंदू से मुसलमान को लड़ाने वालों से सावधान रहना होगा। अध्यक्षता बालचंद मौर्य व संचालन नागेंद्र सिंह पटेल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर सगड़ी विधानसभा प्रभारी जयराम सिंह पटेल, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप यादव, प्रदेश सचिव अमर सिंह चौहान, पूर्व सचिव हंसराज चौहान, राष्ट्रीय सचिव सरफराज आदि उपस्थित थे। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के सठियांव बाजार में आयोजित बैठक में सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए जोश भरा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों, व्यापारियों, बुनकर, छात्र, नौजवान, हिंदू, मुसलमान के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले नेता का नाम अखिलेश यादव है। जिनपर प्रदेश ही नही देश की जनता की निगाह टिकी है। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव, रामदुलारे राजभर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता शोभनाथ यादव व संचालन देवसी प्रसाद ने किया। इस मौके पर अम्मार अदीबी, विशाल यादव मोनू, बबलू, गौरव, सोनू, चेयरमैन प्रतिनिध हाजी मजीद, ज्याउल्लाह अंसारी, असरारूल हक आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed