फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Locks open, shutters open but cash missing from ATM

ताले खुले, शटर उठे लेकिन नकदी एटीएम से गायब

Thu, 18 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Locks open, shutters open but cash missing from ATM
आजमगढ़। जिले में चार दिनों की बंदी के बाद मंगलवार को खुले बैंकों के एटीएम पर रुपये निकालने को भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन एटीएम में पैसा नहीं होने के कारण लोगों को मायूस होना पड़ा। बुधवार को भी जिले के अधिकांश निजी व सरकारी एटीएम में पैसा नहीं था। एटीम का शटर तो खुला था लेकिन पैसे नदारद थे। जिले में कुल 265 एटीएम हैं। वहीं शहर में एसबीआई सहित कई बैंकों के लगभग 35 एटीएम स्थापित हैं। बुधवार को की गई पड़ताल में 11 बजे तक शहर के अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं थे। नगर के पहाड़पुर तिराहे पर स्थित ऐक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा नहीं था। शिब्ली कालेज के पास स्थित एसबीआई का एटीएम कार्ड ही रीड नहीं कर पा रहा था। वहीं नगर के ब्रह्मस्थान आराजीबाग में अगल-बगल यूबीआई और ऐक्सिस बैंक का एटीएम मौजूद है लेकिन इनमें भी कैश का अभाव था। बिलरिया की चुंगी स्थित एसबीआई के एटीएम में सुबह साढ़े आठ बजे ताला बंद मिला। कुछ ऐसा ही हाल नगर के अन्य एटीएम का भी रहा। जिसका परिणाम रहा कि चार दिनों की बैंक की बंदी के लोगों को पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर दौड़ लगानी पड़ी। लेकिन इसका भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। मायूस होकर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। एलडीएम एसबीआई मिथिलेश कुमार ने बताया कि बैंकों के अवकाश के कारण एटीएम खाली हुए थे। लेकिन आज उन्हेें भरने का कार्य किया जा रहा है। शाम तक सभी एटीएम में कैश भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed