फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lock in the house of Ganika, seized the goods of millions

गनिका के मकान में ताला, लाखों का सामान जब्त

Tue, 14 Nov 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lock in the house of Ganika, seized the goods of millions
UP Police
आजमगढ़। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज में जहरीली शराब पीने से हुई तीस लोगों की मौत के जिम्मेदार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी गनिका यादव के मकान में मंगलवार को प्रशासन ने ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


घर में मौजूद ट्रैक्टर, कूलर, पंखा, बक्सा, चारपाई आदि पुलिस थाने उठा लाई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जल्द ही गनिका के खेत में लाल झंडी गाड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जहरीली शराब पीने से जुलाई में 30 लोगों की मौत हो गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने इस घटना के लिए मुख्य रुप से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी गनिका यादव सहित अन्य को प्रमुख आरोपी बताते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके विरुद्ध गैंगेस्टर लगाते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने गनिका यादव की 1.7 करोड़ रुपये की संपत्ति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

एसपी अजय कुमार साहनी की तरफ से पेश की गई रिपोर्ट पर डीएम ने हरी झंडी देते हुए संपत्ति जब्त करने के लिए तहसीलदार सगड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मंगलवार को तहसीलदार सगड़ी ओपी त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाल जीयनपुर मुनीष चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे।


गनिका यादव के नए मकान में रहने वाले उसके परिवार के लोगों को बाहर निकालकर उसमें ताला बंद कर दिया। घर में मौजूद कूलर, पंखा, बक्शा, रजाई, खटिया, बर्तन आदि सामान के अलावा उसका ट्रैक्टर आदि जब्त करते हुए थाने उठा लाए। तहसीलदार ओपी त्रनिपाठी ने कहा कि जल्द ही खेत में हरी झंडी गड़वाकर उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed