{"_id":"6068b05f8ebc3e590b3450c8","slug":"local-people-speed-up-infection-15-new-patients-found-azamgarh-news-vns5832287191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार तेज, 15 नए मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार तेज, 15 नए मिले मरीज
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण अब स्थानीय लोगों में तेजी से फैल रहा है। बाहर से आने वाले प्रवासियों से ज्यादा स्थानीय लोग संक्रमित मिल रहे है। शनिवार को जिले में कुल 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें छह प्रवासी तो नौ स्थानीय लोग शामिल रहे। स्थानीय लोगों में बढ़ते संक्रमण ने प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे की चिंता को बढ़ा दिया है। फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे है।
स्वास्थ्य महकमे द्वारा शनिवार को जारी किए गए आकड़ों के अनुसार जिले में कुल 15 नए पॉजिटिव केस पाए गए है। इन नए केस के सामने आने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेन से पांच तो मुम्बई से आने वाली ट्रेन से एक पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं 9 मरीज स्थानीय है, जिनकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 6233 हो गई है। जिसमें 212 एक्टिव केस है। स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा तो चिंतित है ही वहीं प्रशासन में भी खलबली मच चुकी है। इसके बाद भी संक्रमण पर लगाम लगाने की कवायद नहीं शुरू की गई है। आम जनता भी लापरवाही बरत रही है, जिसके चलते ही संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है।
4487 ने लगवाया कोरोना का टीका
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण के तहत 45 प्लस का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार को भी कुल 81 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 8100 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 4487 लोगों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने 45 प्लस लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर पहुंच कर अपना टीकाकरण कराए।