{"_id":"6435b4cc873d2fb04c0f8ad6","slug":"list-summoned-from-blocks-notice-will-be-issued-azamgarh-news-c-20-1-149514-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ब्लाकों से सूची तलब, जारी होगी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ब्लाकों से सूची तलब, जारी होगी नोटिस
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के करीब दस हजार लाभार्थियों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी अभी तक निर्माण नहीं शुरु कराया है। जिसे लेकर परियोजना निदेशक ने ऐसे लाभार्थियों की सूची ब्लाकों से तलब की है। उक्त लाभार्थियों को ब्लाक स्तर से भी कई बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना के तहत कुल 41 हजार 325 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें कुल 41 हजार 267 लाभार्थियों को आवास की धनराशि आवंटित करने के लिए चयन किया गया। पहली किस्त कुल 40 हजार 410 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। जिसमें कुल करीब दस हजार लाभार्थियों ने अभी तक निर्माण शुरु नहीं कराया। इसे लेकर ब्लाक से कई बार नोटिस जारी हुई लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। अब परियोजना निदेशक ने ब्लाकों से उक्त लाभार्थियों की सूची तलब की है जिन्होंने अभी तक निर्माण शुरु नहीं कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिन लाभार्थियों ने धनराशि जारी होने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं शुरु कराया है उनकी सूची ब्लाकों से तलब की गई है। सूची आने के बाद उन्हें अंतिम चेतावनी के रूप में नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अखिलेश कुमार त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आजमगढ़।
विज्ञापन
जिन लाभार्थियों ने धनराशि जारी होने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं शुरु कराया है उनकी सूची ब्लाकों से तलब की गई है। सूची आने के बाद उन्हें अंतिम चेतावनी के रूप में नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अखिलेश कुमार त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आजमगढ़।
विज्ञापन