फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor worth Rs 7.78 crore consumed in the district on New Year

Azamgarh News: नए साल पर जिले में पी गए 7.78 करोड़ की शराब

Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 7.78 crore consumed in the district on New Year
आजमगढ़। नए साल के जश्न का आजमगढ़ वालों पर खूब खुमार चढ़ा। एक अनुमान के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 की रात से एक जनवरी 2025 तक शहर के लोग करीब 7.78 करोड़ की शराब पी गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब चार अस्थायी परमिट जारी किए गए थे। शहर के लोगों ने साल 2024 को विदा किया और नए साल 2025 का स्वागत किया।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक देसी शराब और दूसरे नंबर पर अंग्रेजी शराब की बिकी हुई। प्रतिदिन सामान्य तौर पर होने वाली बिक्री से लगभग 20 प्रतिशत अधिक शराब की बिक्री हुई। जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस बार जिले में चार होटल संचालकों ने अस्थायी रूप से परमिट लिए थे। बताया कि नए वर्ष के स्वागत में 31 दिसंबर 2024 से एक जनवरी 2025 तक देसी शराब की लगभग 126000 लीटर यानी 630,000 टेट्रा पैक की चार करोड़ 41 लाख की बिक्री हुई। अंग्रेजी शराब की 36280 बोतल यानी 2.5 करोड़ की बिक्री हुई। इसी प्रकार बीयर की 67000 कैन लगभग 87 लाख रुपये की बिक्री हुई। बताया कि नए साल 2025 के जश्न में एक अनुमान के तौर पर सात करोड़ 78 लाख की शराब बिक गई।
विज्ञापन

एक नजर जिले में शराब की दुकानों पर
देसी शराब की दुकान : 303
विदेशी शराब की दुकान : 132
बीयर की दुकान : 113
मॉडल शॉप : 2
वन डे परमिट : 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed