फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lightning fell on laborers who doing paddy in Azamgarh stir in village after 13 people scorched

Lightning: आजमगढ़ में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरी बिजली, 13 झुलसे, गांव में हड़कंप

Sat, 02 Jul 2022 02:51 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 02:51 PM IST
सार

आजमगढ़ के बेला इमादपुर गांव में में शनिवार सुबह बिजली गिरने से 13 मजदूर झुलस गए। सभी का पीएचसी मार्टीनगंज में इलाज चल रहा। घटना के समय सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। 
 

विज्ञापन
Lightning fell on laborers who doing paddy in Azamgarh stir in village after 13 people scorched
पीएचसी मार्टीनगंज में चल रहा झुलसे लोगों का उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के बेला इमादपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर बिजली गिर गई। घटना में 13 मजदूर झुलस गए। एक साथ इतने लोगों पर बिजली गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सभी को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला इमादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में शनिवार सुबह धान की रोपाई हो रही थी। 13 मजदूर धान की रोपाई में लगे हुए थे। साढ़े नौ बजे के आसपास अचानक बरसात शुरू हो गई। जिस पर सभी मजदूर खेत से बाहर निकल कर एक के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

विज्ञापन

अस्पताल में चरमराई व्यवस्था 

इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिरी और नीचे खड़े सभी मजदूर चपेट में आकर झुलस गए। एक साथ 13 लोगों के बिजली से झुलसने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। एक साथ दर्जन भर से अधिक लोगों को इलाज के लिए पहुंचने पर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था भी चरमरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड की कमी के बीच किसी तरह सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। झुलसे लोगों में करिश्मा (22), सुशीला (30), रेशमा (18), सुशील (35), इंद्रजीत (50), मूलादेवी (34), चंद्र (18), सरिता (45), शारदा (35), चंद्रकला (36), प्यारी (40) समेत तीन अन्य शामिल हैं।

बलिया में बिजली गिरने से महिला की मौत

बलिया के पकड़ी गांव निवासी छह महिलाएं शनिवार दोपहर धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।  महिलाएं बारिश से बचने की जुगत में जुटी थीं तभी खेत में तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। चपेट में आने से कोशली देवी (45) पत्नी दुखंती, मंशा देवी (50) पत्नी श्रीकांत, चंदा (19), आयना (20) और सविता (18) झुलस हो गईं।

आननफानन ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल कोशली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य का इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed