{"_id":"685459447f704218a100c80a","slug":"light-rain-causes-clogged-drains-and-mud-on-the-road-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133185-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हल्की बारिश से जाम नालियों \nका पानी-कीचड़ सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हल्की बारिश से जाम नालियों का पानी-कीचड़ सड़क पर
विज्ञापन
देवगांव। क्षेत्र मे पिछले दो दिन हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं, देवगांव के नंदापुर ग्राम सभा में नाला जाम होने से सड़क पर पानी सड़क पर बहने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एसडीएम से समस्या के निराकरण की मांग की है।
बता दें कि देवगांव के नंदापुर ग्राम सभा में जलनिकासी के लिए नाला तो बना है, लेकिन साफ-सफाई न होने से गंदगी से पटा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया। साथ नाले में जमा कूड़ा इधर-उधर फैला है।
लोगों ने कहा कि मानसून आ गया है, यदि जल्द नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस मामले में नंदापुर के प्रधान आनंद यादव उर्फ काजू ने बताया कि पूर्व में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 150 मीटर का जंगी मोड़ तक सड़क के बगल से नाले का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन इसकी समुचित निकासी व ढक्कन न लगाने की वजह से उसमें कचरा भर जाता है।
विज्ञापन
जल्द ही नाले की सफाई कराने के साथ जगह-जगह टूटी पटिया आदि को सही करा दिया जाएगा।