फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   License firing in land dispute, seven injured

भूमि विवाद में लाइसेंसी असलहे से फायरिंग, सात घायल

Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
License firing in land dispute, seven injured
राउतमऊ गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। सिधारी थाना क्षेत्र के राउतमऊ गांव में रविवार की शाम चार बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया। जिससे छर्रा लगने से एक ही पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद हमलावर पक्ष मौके से फरार हो गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

राउतमऊ गांव निवासी घरभरन पुत्र गग्गन यादव व जितेंद्र पुत्र नवाजादी सिंह का खेत अगल-बगल ही है। दोनों में काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार की शाम चार बजे के लगभग जितेंद्र सिंह खेत की जुताई करवा रहे थे। जिस जमीन पर जुताई हो रही थी वह जमीन विवादित थी, जिसके चलते घरभरन पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच जितेंद्र पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी असलहा घर से मंगा लिया और तीन राउंड फायर कर दिया। जिससे छर्रा लगने से 60 वर्षीय घरभरन पुत्र गग्गन, 26 वर्षीय सीमा पुत्री घरभरन, 18 वर्षीय अरुण पुत्र घरभरन, 24 वर्षीय आशीष, 12 वर्षीय सोनम, 8 वर्षीया मोना व 25 वर्षीया रेनू घायल हो गए। फायरिंग से गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई है। घटना के बाद हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। गांव में घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। जिसके चलते पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। देर शाम तक घायल पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी और अपने स्तर से हमलावरों के धर पकड़ की कवायद शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed