फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   LIC agents performed

एलआईसी अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Tue, 23 Mar 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
LIC agents performed
आजमगढ़/सगड़ी। लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-2 और एक के अभिकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा एलआईसी में आईपीओ लाने और एफडीआई में वृद्धि सहित सात सूत्रीय मांगों के विरोध में मंगलवार को शाखा के गेट के सामने धरना दिया। सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हमारा विरोध एलआईसी में आईपीओ को लाने, बीमा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध करने के साथ आनलाइन पालिसी और प्रत्यक्ष मार्केटिंग का विरोध करते हुए अभिकर्ता टर्म इंश्योरेंस को बढ़ाए जाने, पालिसी धारकों के बोनस में वृद्धि किए जाने, अभिकर्ता की ग्रेच्युटी बढ़ाकर 10 लाख किए जाने, प्रीमियम विलंब शुल्क और लोन की ब्याज दर में कमी किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर विजय कुमार मिश्रा, महामंत्री रामदरश यादव, हसन अब्बास, शीतला यादव, त्रिभुवन प्रसाद मौर्या, दयाराम यादव रहे। शाखा-एक के अभिकर्ता ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विश्राम दिवस मनाया। पालिसी धारकों के पालिसी बोनस में वृद्धि किए जाने, पालिसी प्रीमियम पर जीएसटी को समाप्त किए जाने, अभिकर्ताओं की ग्रेच्युटी और मेडिकल समस्याओं को शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, आरपी राय, शेरबहादुर यादव, केआर मौर्या, अरुण कुमार सिंह सहित अनेक अभिकर्ता उपस्थित रहे। सेटेलाइट संपर्क कार्यालय जीयनपुर में अभिकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की। राजेश सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, इंद्रकेश यादव, विपिन चन्द्र पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश कुमार तिवारी, संदीप पटेल, रामाश्रय सिंह, राजेश सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed