{"_id":"5de15d568ebc3e54e227a2ee","slug":"letter-to-rbi-for-action-on-five-bad-branches-azamgarh-news-vns4970546189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच खराब ब्रांचों पर कार्रवाई के लिए आरबीआई को पत्र भेजने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच खराब ब्रांचों पर कार्रवाई के लिए आरबीआई को पत्र भेजने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार व समन्वय समिति की बैठक हुई। डीएम ने बैंकों में लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और एलडीएम को पांच खराब ब्रांचों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए आरबीआई को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
उन्होंने बैंकों के मैनेजर व डीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक जनपद एक उत्पाद, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह का खाता खोलना, बैंक क्रेडिट लिंकेज, आरसेटी के प्रस्ताव व फसल ऋण मोचन के तहत कृषकों की सत्यापन रिपोर्ट के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करें। किसान क्रेडिट धारकों के फसल, गेहूं, जौ, राई और आलू के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1.5 प्रतिशत प्रीमियम काटकर 31 दिसंबर तक अपलोड करें। एलडीएम को निर्देश दिया कि जिन पांच ब्रांचों के सीडी रेसियो सबसे खराब है, उनके संबंध में आरबीआई को पत्र के माध्यम से अवगत कराएं और यह दिशा निर्देश प्राप्त करें कि इस संबंध में क्या कार्रवाई की जा सकती है। जिन बैंकों की परफार्मेंस इंडीकेटर के अनुरूप प्रगति नहीं है, उन बैंकों के मैनेजरों के खिलाफ एमडी को पत्र लिखें और उन बैंकों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बैठक से अनुपस्थित बैंक मैनेजरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2020-21, आजमगढ़ पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार सिंह, एलडीओ आरबीआई जयप्रकार, क्षेत्र प्रमुख यूबीआई मुकेश भारती शर्मा, डीडीएम नाबार्ड शशि भूषण, एलडीएम यूबीआई शंकर चंद सामंत आदि उपस्थित थे।