फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Letter missing from the court of Tehsildar Budhanpur

तहसीलदार बूढ़नपुर के न्यायालय से पत्रावली गायब

Sat, 28 Aug 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Letter missing from the court of Tehsildar Budhanpur
बूढ़नपुर। तहसीलदार न्यायालय से एक मुकदमे की पत्रावली गायब होने की खबर है। इस बात को लेकर प्रशासनिक अमले में हडकंप मचा हुआ है। पीड़ित ने डीएम सहित एसडीएम बूढ़नपुर को शिकायती पत्र सौंपते हुए पत्रावली न्यायालय के पटल पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय में अशोक बनाम चंद्रिका तजबीजसानी का मुकदमा विचाराधीन है। पिछली तिथि 25 जुलाई नियत थी। अर्जुन शर्मा 25 जुलाई को अपने अधिवक्ता मिथिलेश सिंह के साथ न्यायालय में हाजिर हुए। पेशकार ने फर्देकाम पर 27 अगस्त तिथि नियत किया। अर्जुन शर्मा 27 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित हुए। उन्होंने पत्रावली पर अगली तिथि जानना चाहा लेकिन पत्रावली नहीं मिली। पत्रावली दिखाने के लिए उन्हें फिर दूसरे दिन 28 अगस्त को बुलाया गया लेकिन दूसरे दिन भी पत्रावली उन्हें नहीं दिखाई गयी। इस बाबत एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पत्रावली खोजी जा रही है। यदि ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed