{"_id":"61b63cdf498d1231ef3b9b08","slug":"letter-handed-over-to-dm-regarding-road-construction-azamgarh-news-vns627566073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को लेकर डीएम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को लेकर डीएम को सौंपा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के जालंधरी टेढ़िया मस्जिद क्षेत्र के निवासियों ने जमातुर्रशाद से लेकर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति तक की सड़क का निर्माण कराने के लिए शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि दलालघाट से टेढ़िया मस्जिद तक तो सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। मस्जिद के आगे जमातुर्रशाद से चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हर्रा चुंगी तक अभी तक टूटी सड़क के निर्माण का कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब कि इस सड़क पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। आज भी उस गड्ढ़ायुक्त सड़क से लोग जाने के लिए मजबूर है। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि जब दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक सड़क का निर्माण कराया जाना तो बीच में सड़क निर्माण का कार्य क्यों नहीं हो रहा है। मुहल्ले के निवासियों ने जिलाधिकारी से टेढिय़ा मस्जिद से चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हर्रा की चुंगी तक सड़क का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया। इस मौके पर नसीम अहमद, वसीम, संतोष, नदीम, सेवा गुप्ता, रहमत अली रहमानी, हरिश्चंद्र, आशुतोष सिंह, गुलाम अंसारी, पप्पू, विनोद कुमार, नियाज अहमद, दिनेश कुमार,श्याम सुंदर, पूर्व सभासद आरिफ खान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।