फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Letter given to DM for stopping illegal construction

अवैध निर्माण रोके जाने को लेकर डीएम को दिया पत्र

Fri, 16 Oct 2020 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Letter given to DM for stopping illegal construction
मेहनगर में अवैध निर्माण के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने आए लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तहसील मेंहनगर के निवासियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण रोक ने की मांग की। बताया गया है कि गाटा संख्या-384 चकरोड की भूमि है। जिसका रकबा 60 कड़ी है। जो गाटा संख्या-383 और 380 के बीच कायम था, उसे फर्जी तरीके से गाटा संख्या-379 के बीच में कायम करा दिया गया और 384 का पश्चिमी हिस्सा जो 383 के पूर्वी दक्षिणी हिस्से से ढाई लट्ठा पश्चिम स्थित है पर कब्जा कर अपनी दक्षिणी दीवाल जो पूरब से पश्चिम है। उस पर बिना नक्शा पास कराए दीवार बनाकर छज्जा कार्य और मकान बनवा रहे है। जिसमें नगर पंचायत द्वारा कब्जा हटवाने बाउंड्रीवाल पर बनाए जा रहे छज्जा की नोटिस कल्पनाथ को दी गई है। इसके बाद भी मनमानी कर रहे है। राम लखन, सुनील पासवान, संतोष गुप्ता, सप्पू गौंड़, इंद्रकुमार विनोद, राहुल सरोज, नीलम, अफजाल, बीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना रौपानापार निवासी कपिलदेव दुबे ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। दिए गए प्रार्थना पत्र में कपिलदेव ने बताया कि मेरे पिता की मृत्यु 2017 में हो चुकी है। उनके वारिस के तौर पर उनके पुत्र और पुत्रियां उनकी जायजाद, आबादी पर काबिज है। मेरे दोनों मकान की जमीन और उसके बीच की जमीन के बावत मुंसिफ मुहम्मदाबाद गोहना के न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसमें सुलह हो गई। इसके बाद भी छोड़ी गई जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर निर्माण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में 13 अक्तूबर को एसडीएम सगड़ी को प्रार्थना पत्र दिया गया। उन्होंने थानाध्यक्ष को आदेशित किया कि सिविल न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में निर्माण कार्य न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed