फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leopard seen near the population, created panic, team reached to catch it

Azamgarh News: आबादी के पास दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, पकड़ने को पहुंची टीम

Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen near the population, created panic, team reached to catch it
थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस के पास रविवार की देर शाम लोगों ने एक तेंदुआ को देखा। इसे लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने उसे पकड़ने की कवायद शुरू की तो तेंदुआ भागकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जलनिकासी के लिए लगे पाइप में घुस कर बैठ गया। अब टीम उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई है।
विज्ञापन

खादारामपुर गांव से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गुजार हुआ है। इसके पास आबादी के निकट रविवार की शाम ग्रामीणों ने एक तेंदुआ को देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना यूपी 112 के साथ ही वन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में अहरौला थाना पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम डीएफओ गंगा दत मिश्रा के नेतृत्व में पहुंच गई। टीम ने तेंदुआ को पकड़ने की कवायद में जुटी तो वह भाग कर एक्सप्रेस वे में जल निकासी के लिए लगे मोटे पाइप में घुस कर बैठ गया। इसके बाद टीम अब पाइप लाइन के दोनों तरफ मुहानों पर जाल डाल कर उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही है ताकि उसे पकड़ा जा सके। डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि लखनऊ से ट्रेकुलाइजर गन के स्पेशिलिस्ट टीम को बुलाया गया है। ताकि उसे बेहोश कर पकड़ा जा सके। मौके पर लोगों की भीड़कर जुट गई है तो वहीं डीएफओ के नेतृत्व में विभागीय टीम जुटी हुई है। वहीं आसपास के ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर दहशत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed