फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   lekhpal caught taking bribe in azamgarh action of anti corruption team

Crime In Azamgarh: घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Fri, 29 Jul 2022 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने निजामाबाद में तैनात एक लेखपाल को पांच हजार की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोप है कि उसने निजामाबाद तहसील के अल्लीपुर गांव निवासी मोहम्मद्दीन से वरासत चढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग की थी।  

विज्ञापन
lekhpal caught taking bribe in azamgarh action of anti corruption team
आरोपी लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजामाबाद में तैनात एक लेखपाल को पांच हजार की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरोप है कि उसने निजामाबाद तहसील के अल्लीपुर गांव निवासी मोहम्मद्दीन से वरासत चढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग की थी।  
विज्ञापन


निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी मोहम्मद दीन पुत्र शरीफ की वरासत होनी थी। पिछले तीन महीने से वे वरासत के मामले में गवाही के लिए लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय से निवेदन कर रहे थे। लेकिन लेखपाल द्वारा लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी। मोहम्मद दीन लेखपाल द्वारा मांगी जा रही रकम एकत्र करने में असमर्थ था, जिसके कारण लेखपाल ने बयान कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर मजबूर होकर मोहम्मद दीन ने लोगों की सलाह पर एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। बुधवार को एंटी करप्शन आफिस गोरखपुर पहुंचकर पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया और गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम आजमगढ़ आ धमकी। अधिकारियों ने पहले जिलाधिकारी से मिलकर दो गवाह मांगे। डीएम ने एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी तथा एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को बतौर गवाह टीम के साथ भेजा। लेखपाल ने उसे पैसे लेकर ब्रह्मस्थान बुलाया। पीड़ित ने जैसे ही लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय को केमिकल लगे नोट दिए टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम लेखपाल को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। जहां उच्चाधिकारियों को सूचित करने के साथ टीम लिखापढ़ी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed