{"_id":"5ee60fde8ebc3e42de77831e","slug":"lekhpal-and-driver-of-tehsildar-made-hostage-for-ration-kit-azamgarh-news-vns530048799","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन किट के लिए लेखपाल और तहसीलदार के ड्राइवर को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन किट के लिए लेखपाल और तहसीलदार के ड्राइवर को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। दीदारगंज के मखदूमपुर वनगांव में लेखपाल रविवार को प्रवासियों को राशन किट वितरण करने के लिए तहसीलदार मार्टीनगंज की गाड़ी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान राशन देने की असमर्थता जताने पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वाहन के आगे लेट गए और राशन किट छीनने की कोशिश की। लेखपाल और ड्राइवर को बंधक बना लिया। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। आरोपियों को थाने भेज कार्रवाई के लिए भेजा। तीन आरोपियों का महामारी अधिनियम में चालान कर दिया गया है।
लेखपाल सतिराम राजभर और तहसीलदार का ड्राइवर उमाशंकर गुप्ता गांव में राशन बांटने पहुंचे थे। संबंधितों को राशन किट दिया जाने लगा। इस बीच एक ही परिवार के शांति, राहुल गुप्ता और बब्लू कुमार ने लेखपाल से अलग-अलग राशन किट की मांग की। लेखपाल ने असमर्थता जताई। कहा कि एक परिवार को एक ही राशन किट मिलेगा लेकिन सभी अलग-अलग किट के लिए अड़ गए। गाड़ी के आगे लेट गए। प्रशासनिक अमले को गालियां देने के साथ ही लेखपाल और ड्राइवर को बंधक बना लिया। इस बीच गांव वाले पहुंचे और मामले को संभाला। तहसीलदार प्रेम कुमार राय और एसडीएम मार्टीनगंज भी मौके पर पहुंचे। राहुल, बब्लू और शांति को अपनी गाड़ी से थाना दीदारगंज भेजा। एसओ दीदारगंज ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बता दें कि गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।