{"_id":"610989d58ebc3ec30738bf80","slug":"lawyers-protest-against-tehsildar-azamgarh-news-vns6041239150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के खिलाफ बूढ़नपुर तहसील में प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
बूढ़नपुर। बूढ़नपुर के तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के विरोध में मंगलवार को बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने तहसीलदार पर तहसील में चल रहे मुकदमों में बिना सुनवाई एक पक्षीय फैसला देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मंत्री सूर्य प्रकाश यादव, प्रेम शंकर, इंद्र प्रसाद मौर्या, विनोद कुमार यादव, प्रदीप सिंह, रूद्र निषाद, सुनील, विवेक सिंह, जगत नारायण तिवारी, बलराम यादव, रामनिवास सिंह, आद्या प्रसाद यादव, अवधेश वीरेंद्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वकीलों के आरोप पर तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा दबाव बनाकर हमेशा गलत कार्य करने की पैरवी की जाती है और अपने ही पक्ष में गलत तरीके से न्याय दिलाना चाहते हैं। उनकी यह मंशा पूरी न होने पर वह मुझपर गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।