{"_id":"69cec7b28559cd8c9a0d8906","slug":"law-and-order-is-strong-under-the-bjp-government-rajbhar-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147983-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत : राजभर
विज्ञापन
महराजगंज भैरवबाबा स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास सुभासपा की जन चौपाल को संबोधित करते ओम प्रकाश
महराजगंज। भैरवबाबा स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगे और कर्फ्यू आम बात थी, लेकिन वर्तमान योगी सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि दंगा कर सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई दंगा करने की कोशिश करता भी है तो वह असफल रहता है। उन्होंने कहा कि पहले अपराधी खुलेआम घूमते थे, अब भाजपा सरकार में अपराधियों पर सख्ती की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि अब छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए जन-जन तक पहुंच उनकी समस्या को सुनने और निस्तारण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में घनश्याम विश्वकर्मा, मुसाफिर विश्वकर्मा, सोनू, संतोष, अनिल, दिनेश, राजेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद