फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Launched with great fanfare, the vehicles are now left to rot.

Azamgarh News: धूम-धड़ाके से किया शुभारंभ, अब खड़ी सड़ रही गाड़ियां

Sat, 22 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Launched with great fanfare, the vehicles are now left to rot.
मुबारकपुर नगरपालिका परिसर में खड़ा ई-रिक्शा।
मुबारकपुर नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में घर-घर कूड़ा उठाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई कूड़ा गाड़ियां अनुपयोगी साबित हो रही हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा कागजों में सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन

एक साल पहले खरीदी गई ये गाड़ियां अधिकांश वार्डों तक नहीं पहुंच रही हैं। सभासदों ने इस मामले में पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
लगभग एक साल पूर्व समारोह का आयोजन कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसके लिए नगर पालिका ने हर वार्ड के लिए एक ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी की खरीद की थी।
विज्ञापन

इस प्रकार मुबारकपुर नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए कुल 25 गाड़ियां खरीदी गई थीं। जब अभियान का शुभारंभ हुआ तो कुछ वार्डों में कूड़ा गाड़ियां भेजी गईं और कई वार्डों में कूड़ा गाड़ियां एक भी दिन नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन वार्डों में गाड़ियां लगाईं गईं, वे केवल एक-दो महीने तक ही पहुंचीं और फिर बंद हो गईं। लाखों रुपये की लागत से खरीदी गईं ये गाड़ियां आज नगरपालिका परिसर की शोभा बढ़ा रही हैं। परिसर में खड़ी-खड़ी ये गाड़ियां सड़ रही हैं। कोई भी इन गाड़ियों को पूछने वाला नहीं है।
00
बोले सभासद
उनके वार्ड में कूड़ा गाड़ी कभी नहीं आई। उन्होंने कहा कि 25 वार्डों में से केवल कुछ गिने-चुने वार्डों को ही ये गाड़ियां मिली हैं। वकार अहमद ने पालिका प्रशासन पर साफ-सफाई और कूड़ा उठाने के नाम पर वाहनों की खरीद और उपयोग में पूरी तरह मनमानी करने का आरोप लगाया।- वकार अहमद, सभासद, वार्ड संख्या 19।
हमारे वार्ड को भी कोई वाहन आवंटित नहीं किया गया। एक वाहन साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदा गया था। सभी वाहन जलकल परिसर में खड़े हैं और उनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। सभी वाहन खड़े-खड़े सड़ रहे हैं। -सुहेल अहमद, प्रतिनिधि जुबैदा खातून, सभासद, वार्ड संख्या 15।
शुरुआत में एक-दो महीने तक गाड़ी आई, लेकिन बाद में आना बंद हो गई। अब हमारे वार्ड में ठेला आता है और जब ठेला नहीं आता तो लोग शिकायत करने हमारे घर पहुंच जाते हैं। इसे फिर से शुरू करने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। -अमीरूद्दीन, सभासद, वार्ड नंबर 8।
हमारे वार्ड के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ी नहीं मिली थी। ठेला भी नियमित रूप से नहीं आता है। इस प्रकार घर-घर कूड़ा उठाने के लिए कोई भी वाहन ठीक से उपयोग नहीं किया जा रहा है। -बशीर अहमद, सभासद, वार्ड संख्या 10।


00 वर्जन
हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह हमारे कार्यकाल से पहले का मामला है लेकिन, हम इसके बारे में पता करते हैं कि आखिर इसका संचालन क्यों नहीं हो रहा है। -संजीव ओझा, सीआरओ और प्रशासन नगरपालिका मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed