{"_id":"5eda78b28ebc3e90701b92ea","slug":"late-night-rains-stalled-power-supply-in-many-villages-azamgarh-news-vns528446763","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बारिश ने कई गांवों की बिजली उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बारिश ने कई गांवों की बिजली उड़ाई
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बृहस्पतिवार रात 11 बजे से हो रही बारिश ने कई गांवों की बिजली व्यवस्था ठप कर दी है। रात से ही गुल हुई बिजली अगले दिन भी नहीं बहाल हो पाई। इससे कई समस्या खड़ी हो गई। पेयजल के लिए भी परेशानी हुई।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। बोझिया, महुलिया, अंडाखोर, दोरजी, कोठिया, इमलीपुर, कुर्थीपुर, कोकिलपार,भरौली, डूरीडीहा, सुन्दर सराय बल्लो में बिजली नहीं थी। जेई राजेश कुमार ने बताया बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।
जहानागंज के गोडसर गाव में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर रात 11 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद है। सब स्टेशन के जेई प्रमोद सिंह ने बताया कि रात में आंधी-पानी आने से सब स्टेशन पर सभी मशीनों को बंद कर दिया गया है। इसके बाद पैनल में चूहा घुस गया। टाउन और गोधौरा दोनों इनकमिंग मशीन जल गई। सब स्टेशन पर कुल चार फीडर टाऊन, गोधौरा, सुम्ही और परासी हैं। इसमें टाउन और गोधौरा फीडर जलने से 16 घंटे से सैकड़ों गाव अंधेरे में हैं। जेई प्रमोद सिंह ने बताया कि देर शाम तक ठीक कराकर सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन
अंबारी क्षेत्र में बारिश ने बिजली आपूर्ति की पोल खोल कर रख दी है। रात 11 बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार को दोपहर बाद तक बहाल नहीं हो सकी थी। आपूर्ति फूलपुर स्थित 33/11 पावर सबस्टेशन से की जाती है। अंबारी आसपास के गांव में वेस्ट फीडर से आपूर्ति होती है। किसानों को धान की बेहन डालने में काफी परेशानी हुई। जिनके पास निजी ट्यूबेल नहीं है उनका काम नहीं हो सका। रविंद्र यादव, मो. फैसल, परशुराम यादव, बलबीर सिंह, मृतुन्जय यादव, अशोक यादव आदि का कहना है कि जब भी हल्की सी बारिश होती है विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है।