फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land mafia eyes on land of Gurdwara Vitthal Ghat azamgarh administration presence then siege of well done

आजमगढ़ः गुरुद्वारा विठ्ठल घाट की जमीन पर भू-माफिया की नजर, प्रशासन की मौजूदगी में हुई कुएं की घेराबंदी

Thu, 02 Sep 2021 10:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Sep 2021 10:11 PM IST
सार

550 वर्ष पुराने गुरुद्वारे की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर काफी दिनों से लगी हुई है। गुरुवार को गुरुद्वारे के पास स्थित एक कुएं को ढंका जा रहा था तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। 

विज्ञापन
Land mafia eyes on land of Gurdwara Vitthal Ghat azamgarh administration presence then siege of well done
आजमगढ़ः गुरुद्वारा विठ्ठल घाट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विठ्ठल घाट की जमीन पर भू-माफिया काफी दिनों से नजरें गड़ाए बैठे हैं।  550 वर्ष पुराने गुरुद्वारे को बचाने के लिए सिख समाज के लोग काफी दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। गुरुवार को गुरुद्वारे के पास स्थित एक कुएं को ढंकने के दौरान विवाद हुआ।

विज्ञापन


सिख समाज के लोगों द्वारा जब यहां स्थित कुएं को दुर्घटना से बचाने के लिए ढंकने का कार्य कराया जा रहा था तो कुछ स्थानीय लोगों विरोध कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कुएं को ढंकने का कार्य कराया। गुरुद्वारे की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर काफी दिनों से लगी हुई है। उनके द्वारा इसकी जमीन को कुछ लोगों के नाम करा दिया गया था।
विज्ञापन


मामला काफी दिनों तक डीएम न्यायालय में चला। 2019 में तत्कालीन डीएम ने सभी का नाम खारिज कर जमीन को फिर से गुरुद्वारे के नाम दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद गुरूद्वारे के पास स्थित कुंए में गिरने से एक किशोर की मौत के बाद सिख समाज के लोगों ने इसकी घेराबंदी कराने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सिख समाज के लोगों ने जब कुएं की घेराबंदी शुरू कराई तो वहां के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना सिख समाज ने प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद मौजूद रहकर कुंए की घेराबंदी कराई।

एसडीएम सदर वागीश शुक्ला ने बताया कि गुरुद्वारे की जमीन कुछ लोगों के नाम दर्ज हो गई थी। जिसे 2019 में तत्कालीन डीएम एनपी सिंह ने गुरुद्वारे के नाम दर्ज कर दी थी। गुरुद्वारे के पास कुएं में कोई घटना-दुर्घटना न हो जाए इसलिए कुएं के चारों तरफ घेराबंदी की जा रही थी। जिसका लोग विरोध कर रहे थे मौके पर पहुंचकर कुएं  की घेराबंदी कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed