Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arogya Mandir locked, rural health services in shambles

Azamgarh News: ताले में आरोग्य मंदिर, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं हुईं बदहाल

Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mandir locked, rural health services in shambles
अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव
ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर ताले में कैद हो गए हैं। इसके कारण आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब लोग सेंटर पर पहुंच रहे हैं तो वहां पर ताला लटका मिल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की पड़ताल की गई तो कई केंद्रों पर ताले लटके मिले। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पास में ही अच्छी और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 500 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं।
विज्ञापन

लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए हर सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की तैनाती की गई है। हाल यह है कि आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ पहुंच नहीं रहे। जिम्मेदार अधिकारी भी इनकी सुधि नहीं ले रहे। फूलपुर ब्लॉक के मेजवा में बने आरोग्य मंदिर की पड़ताल की गई तो पता चला कि सीएचओ छह माह के लिए छुट्टी पर चली गई हैं, जिसके चलते इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को इलाज के लिए फूलपुर जाना पड़ता है। इसी प्रकार आरोग्य मंदिर शाहगढ़ में भी सुबह 11 बजे ताला बंद मिला। यह कभी खुलता नहीं है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताला बंद होने से 14 प्रकार की जांच की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।
अहरौला : क्षेत्र के अभयपुर पंचायत भवन परिसर में बनाया गया आयुष्मान आरोग्य मंदिर जब दोपहर एक बजे जांचा गया तो वहां ताला बंद मिला। इसके कारण लोग वापस लौट रहे थे।
पल्हनी : आयुष्मान आरोग्य मंदिर छतवारा की दोपहर 12:25 बजे पड़ताल की गई। देखा गया कि प्रमुख दरवाजे पर ताला बंद था। कोई भी सीएचओ या एएनएम मौजूद नहीं थे।
लाटघाट : विकास खंड हरैया के रोहुआर, बैदौली और बघावर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दोपहर 1:15 बजे ताला बंद था। यहां पर तैनात सीएचओ उपस्थित नहीं थे।
00
सीएचसी पर इलाज कराने जाते हैं मरीज
अतरौलिया। क्षेत्र के भोराजपुर कला में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुबह 11 बजे बंद मिला। विनोद सिंह, अभय कुमार ने बताया कि ताला बंद होने से मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी और पीएचसी पर जाना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवाजी सिंह ने बताया, सीएचओ के चले जाने से यहां का पद रिक्त हो गया है। ब्लॉक में कुल 15 आयुष्मान आरोग्य केंद्र हैं, जिनमें 12 सक्रिय हैं। तीन केंद्र सीएचओ के अभाव में रिक्त पड़े हैं। संवाद
00
ग्रामीणों को नहीं मिल पाती सुविधा
बरदह। विकास खंड ठेकमा के असवनिया और जिवली के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके मिले। ऐसे में ग्रामीणों को इलाज और जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। क्षेत्र के रहने वाले विवेक तिवारी, हरिनाथ यादव, दीपक ने बताया कि आरोग्य मंदिरों पर ताले लगे रहते हैं या कभी-कभी खुलते हैं। इसकी कोई खोज-खबर लेने वाला नहीं है। संवाद
00
फोटो संख्या
आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहीं खुलते हैं। इसकी जिम्मेदार अधिकारी भी खोज-खबर नहीं लेते हैं। इसके कारण ग्रामीण आबादी को ठीक से जांच और इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। -अंकित राय, बरदह
00
फोटो संख्या
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बंद रहने से ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो गई हैं। जहां केंद्र खुल भी रहे हैं, वहां सीएचओ के आने-जाने का कोई समय नहीं है। इसके कारण लोगों को इलाज कराने के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। -सुशीला चतुर्वेदी, अतरौलिया।

00 वर्जन
सभी सीएचओ दीपावली से पहले ही काम पर लौट आए हैं। हां, उनकी अभी एक माह की सैलरी नहीं मिली है। मंगलवार को तो सभी आरोग्य मंदिर खुले होने चाहिए थे। अगर किसी स्थान पर आरोग्य मंदिर खुला नहीं रहेगा तो वहां की उपस्थिति मंगाकर उनकी सैलरी काटी जाएगी। -उमाशरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ।

अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव

अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव

अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव

अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव

अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव

अहरौला के अभयपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed