{"_id":"58ab36cf4f1c1b2b69b2379b","slug":"lalganj-in-42-booths-declared-sensitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज क्षेत्र में 42 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज क्षेत्र में 42 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित
नोमान अहमद, आजमगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन गड़बड़ी करने की आशंका में चिह्नित किए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में 443 बूथ क्रिटिकल और 322 वल्नरेबुल चिह्नित किए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में कुल 3461 मतदेय बूथ और 2298 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों में 443 मतदेय क्रिटिकल हैं। अतरौलिया के 362 मतदेय स्थलों में 42, गोपालपुर के 358 में 65, सगड़ी के 329 में 43, मुबारकपुर के 325 में 45, आजमगढ़ सदर के 370 में 65, निजामाबाद के 305 में 50, फूलपुर-पवई के 306 में 23, दीदारगंज के 335 में 30, लालगंज सुरक्षित के 386 में 35 और मेंहनगर सुरक्षित के 385 मतदेय स्थलों में 45 बूथ वल्नरेबुल हैं। इस प्रकार अगर देखें तो सबसे अतिसंवेदनशील बूथ गोपालपुर और आजमगढ़ सदर में हैं। वहीं सबसे कम संवेदनशील बूथ फूलपुर-पवई में हैं।
जिले के 3461 मतदेय स्थलों में 322 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील घोषित किए गए है। जिसमें अतरौलिया में 24, गोपालपुर में 26, सगड़ी में 25, मुबारकपुर में 30, आजमगढ़ सदर में 39, निजामाबाद में 41, फूलपुर-पवई में 31, दीदारगंज में 36, लालगंज सुरक्षित में 42, और मेंहनगर सुरक्षित में 28 बूथ वल्नरेबुल हैं। इस प्रकार अगर नजर डालें तो सबसे ज्यादा वल्नरेबुल बूथ लालगंज सुरक्षित में और सबसे कम अतरौलिया विधानसभा में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारकों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा विश्वास पर्ची का वितरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा वेब कास्टिंग, कैमरा के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती रहेगी।