फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakhimpur Kheri Violence BJP state president swatantra dev singh in azamgarh said incident unfortunate no need to political importance

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लखीमपुर घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: आजमगढ़ में बोले- मामले को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं

Mon, 04 Oct 2021 02:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 02:34 PM IST
सार

विपक्ष के नेताओं द्वारा लखीमपुर जाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि लखीमपुर घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार अपना काम कर रही है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence BJP state president swatantra dev singh in azamgarh  said incident unfortunate no need to political importance
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लखीमपुर जाने के सवाल पर कहा कि इस घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार अपना काम कर रही है। पूरे राज्य को योगी आदित्यनाथ पर विश्वास करना चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार देर रात आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बूथ संपर्क अभियान की समीक्षा की। सोमवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा गरीब, कल्याण, राष्ट्र व समाज के कल्याण का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के बूथ प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर अच्छा काम हो रहा है।  कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी जैसा नेतृत्व कभी-कभी मिलता है, जो देश व प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विधानसभा लालगंज के भाजपा मंडल लालगंज में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देवसिंह का रविवार को मसीरपुर में आगमन हुआ। जिसमें बूथों की समीक्षा के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कायकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें लोगों तक पहुंचाया। इतना ही नहीं सरकार ने साढ़े चार साल में विकास का जो सोपान लिखा है उससे विपक्षी दलों के पास कुछ कहने के लिए बचा ही नहीं है। इसलिए उनके द्वारा अनाप-शनाप बयान दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी को खत्म किया है।

गरीबों के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उनका संचालन किया गया। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने को तैयार है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed