{"_id":"5aa2d5454f1c1bb7758b48b8","slug":"lack-of-education-hence-lack-of-big-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में पिछड़े, इसलिए बड़े उद्योगों की कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में पिछड़े, इसलिए बड़े उद्योगों की कमी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Surya Kumar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में स्थित ब्रिटिश स्टील कं पनी के डेवलपमेंट निदेशक डा. सूर्य कुमार सिंह ने जिले के हालात पर कहा कि यहां के लोग ही विकास में बाधा बन रहे हैं। उनका ध्यान बच्चों की शिक्षा पर कम और जमीन, नाली, खड़ंजा आदि पर कब्जे में ज्यादा रहता है। ब्लैक पॉटरी के विकास के बारे में उसे विदेशों तक पहुंचाने के लिए अपने स्तर पर उन्होंने विश्व के विभिन्न देशों के एक्सपोर्टस से बात करने का भरोसा दिलाया।
मूलरूप से जहानागंज थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव के निवासी श्री सिंह भुवनेश्वर में स्टील उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित कर शुक्रवार को अपने पैतृक जिले में पहुंचे ।
शहर में स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मेरे दिल में बसता है।
जिले में बड़े उद्योगों की कमी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि कोई बड़ी कंपनी यहां लगा भी दी गई तो उसके योग्य लड़के ही नहीं मिलेंगे। क्योंकि हमारे यहां की शिक्षा अभी भी बहुत पीछे हैं। इसी के भय के चलते बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां आना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की एक जिला, एक उत्पाद योजना से परंपरागत उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी उद्योग को बढ़ावा देने का जोर देते हुए लोगों से आह्वान किया कि लोग यहां के उत्पाद स्वयं खरीदें, इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चाइना की पॉटरी पूरे विश्व में पहुंच सकती है तो निजामाबाद की क्यों नहीं । इसके लिए संगठित प्रयास करने की जरूरत है। यहां के उत्पादों को सही तरीके से प्रमोट किया जाए तो निश्चित तौर पर इससे जुड़े कारीगरों के जिंदगी में एक नया उजाला आएगा।
पैकेजिंग की सुविधा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में पैकेजिंग की सभी सुविधाएं हैं। उसे निजामाबाद के लोगों को उपलब्ध कराना होगा। श्री सिंह ने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं में बहुत ऊर्जा है, लेकिन स्वरोजगार की तरफ उनका रुझान ना होने से बेरोजगारी बढ़ रही है आने वाले समय में स्वरोजगार ही हमें समृद्ध बनाएगा।