फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Labors gets wages after complaint at women's help desk

महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत के बाद भट्टा मजदूर दंपति को मिली मजदूरी

Mon, 26 Oct 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Labors gets wages after complaint at women's help desk
सगड़ी। थानों पर महिलाओं के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क का लाभ महिलाओं को मिलने लगा है। शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर स्थापित महिला डेस्क पर एक ईंट-भट्ठा मजदूर महिला ने मालिक पर पैसा न देने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने मालिक को थाने बुला कर महिला मजदूर व उसके पति के बकाया वेतन का भुगतान करा दिया।
विज्ञापन

झारखंड के रांची जिले के चुड़ीबागी गांव निवासी मनीषा देवी व उसके पति राम प्रसाद ठाकुर जीयनपुर कोतवाली के अशरफपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मनीषा गर्भवती थी और उसकी डिलेवरी का समय भी निकट है। इसके बाद भी भट्ठा मालिक दंपति की मजदूरी सात माह से रोके हुए था। बार-बार पैसा मांगने के बाद भी नहीं दिया जा रहा था। इस पर मनीषा शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची और महिला आरक्षी प्रीति सिंह व साधना तोमर के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भट्ठा मालिक एहतेशाम को थाने पर बुलाया और पीड़ित महिला मनीषा देवी व उसके पति राम प्रसाद का बकाया वेतन का 16,444 रुपये का भुगतान करवाया। महिला हेल्प डेस्क पर की गई शिकायत के बाद तत्काल बकाया पैसा मिल जाने से मजदूर दंपति काफी खुश नजर आए और सीएम योगी के इस नई व्यवस्था की काफी सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed