फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborer dies after being hit by a speeding truck

Azamgarh News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

Tue, 12 Aug 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by a speeding truck
बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक पिंटू वर्मा (38) अवानी गांव का निवासी था। वह रोजाना की तरह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। जैसे ही नेवरियागंव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के अवानी गांव निवासी राममिलन ने बताया कि पिंटू सुबह करीब 8.30 बजे घर से निकले और नेवरसिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिंटू को परिजन पहले तरवां अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें चक्रपानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed