फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Krishna college building collapses

कृष्णा कालेज का भवन ढहाया

Sun, 24 Jun 2018 11:46 PM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Sun, 24 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Krishna college building collapses
तैनात पुलिस
 ग्रीन लैंड में बने कृष्णा कालेज के भवन को कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्रशासन ने ढहवा दिया। सुबह नौ बजे अचानक भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ आधा दर्जन जेसीबी और पोकलैन महाविद्यालय के गेट पर पहुंचीं और भवन को गिराना शुरू कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस भवन को गिराने का निर्देश कई साल पूर्व ही दिया था। देर शाम तक भवन को गिराने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा रहा।        
विज्ञापन

नदी किनारे स्थित ग्रीनलैंड और कृषि क्षेत्र में पक्का निर्माण पर पाबंदी है। लालता यादव ने रोडवेज क्षेत्र में वर्ष 1977 में कृष्णा कालेज के नाम से अपनी जमीन पर कालेज बनवा लिया था। कैंपस में कृष्णा इंटर कालेज, कृष्णा डिग्री कालेज और कुछ अन्य निर्माण भी थे। लगभग पौने तीन एकड़ में विद्यालय कैंपस था। परिसर में तीन से चार मंजिल कर पक्के निर्माण हुए थे।  
विज्ञापन

2006 में महाविद्यालय को गिराने के लिए नोटिस जारी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट से भी कृष्णा कालेज भवन को गिराने का आदेश निर्गत हुआ। एडीए और जिला प्रशासन ने पूर्व में कई बार इस भवन को गिराने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों के आगे आ जाने से प्रशासन को रुकना पड़ा। शनिवार को भी भवन को गिराने की तैयारी थी, लेकिन पुन: छात्र जुट गए थे। पर रविवार को देर शाम तक एक के बाद एक कर परिसर स्थित कई भवनों को गिरा दिया गया। इस दौरान एक सेक्शन पीएसी, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही एडीए सचिव बाबू सिंह, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी सच्चिदानंद, सीओ सदर मो. अकमल, शहर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed