फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kovid-19 test will be very cheap in private hospitals and labs

प्राइवेट अस्पतालों तथा लैब में बेहद सस्ते में होगा कोविड-19 टेस्ट

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 test will be very cheap in private hospitals and labs
आजमगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। अब कोरोना वायरस का आरटी पीसीआर टेस्ट सिर्फ सात सौ रुपये में होगा। साथ ही निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए दर निर्धारित की है। उक्त बातें अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेंद्र सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ निजी अस्पताल उक्त निर्धारित दर कन्सल्टेंसी फीस के अतिरिक्त नर्सिंग केयर, मॉनिटरिंग, विजिट आदि के नाम पर पृथक से अधिक शुल्क लिया जा रहा है जो दंडनीय अपराध है। जांच में यदि ऐसा कुछ मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस के संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच हेतु निजी अस्पताल एवं निजी प्रयोगशालाओं में 700 (जीएसटी सहित), निजी प्रयोगशालाओं द्वारा स्वयं एकत्र किए गए सैंपल की दर 900 (जीएसटी सहित) तथा यदि राज्य सरकार के विहित प्राधिकारी द्वारा निजी प्रयोगशालाओं को सैंपल प्रेषित कराए जाने पर दर 500 (जीएसटी सहित) निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने बताया कि निजी चिकित्सालयों द्वारा कोविड-19 के उपचार के लिए जाने वाले शुल्क में आइसोलेशन बेड (ऑक्सीजन एवं सहयोगी सुविधाओं के साथ) प्रति दिन की दर एनएबीएच एक्रीडेटेड चिकित्सालय के लिए 10 हजार रुपये तथा नॉन-एक्रीडेटेड चिकित्सालयों के लिए आठ हजार रुपये निर्धारित की गयी है। आईसीयू बेड (बिना वेन्टीलेटर) हेतु प्रति दिन की दर एनएबीएच एक्रीडेटेड चिकित्सालय के लिए 15 हजार तथा नॉन-एक्रीडेटेड चिकित्सालयों के लिए 13 हजार रुपये निर्धारित की गयी है। इस श्रेणी में हाइपरटेंशन एवं अनियंत्रित डायबटीज से पीड़ित को-मॉर्बिडिटीज रोगी सम्मिलित है। आईसीयू बेड (वेन्टीलेटर सहित) हेतु प्रतिदिन की दर एनएबीएच एक्रीडेटेड चिकित्सालय के लिए 18 हजार तथा नॉन-एकीडेटेड चिकित्सालयों के लिए 15 हजार रुपये निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed