फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kitchen garden will be built in council schools

परिषदीय विद्यालयों में बनेगा किचन गार्डन

Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kitchen garden will be built in council schools
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में ताजी हरी सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए शासन ने जिले के 200 स्कूलों में किचन गार्डन बनाने का फैसला किया है। प्रत्येक विद्यालय पर पांच हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जहां बच्चों की संख्या अधिक है और जमीन भी उपलब्ध है, उन विद्यालयों में इसे प्राथमिकता दी गई। शासन की ओर से बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2705 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें साढे़ चार लाख छात्र-छात्राओं के लिए भोजन बनता हैं। इन विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने और सब्जियों की खेती को प्रेरित करने के लिए जिले के सभी ब्लॉक के 10 विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थापना की गई थी। साथ ही 400 विद्यालयों में भविष्य में स्थापना के लिए पैसा मांगा गया था। अब शासन ने इसे मंजूर कर लिया है और जिले के 200 विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय 5000 की दर से पैसे भेजे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय 20 गुणा 10 मीटर और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में पर्याप्त जगह की उपलब्धता न होने से 10 गुणा 10 मीटर क्षेत्रफल में किचन गार्डन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये सब्जियां उगाई जाएंगी
किचन गार्डन में भिंडी, पालक, लौकी, करेला, खीरा, कद्दू, बैंगन, शलगम, गाजर, मूली, सेम, तुरई, टमाटर, मटर, मिर्च, फूल और पत्ता गोभी, प्याज, लहसुन व चुकंदर आदि सब्जियां उगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से पांच हजार रुपये खर्च होगा। इसके लिए शासन ने जिले से 200 विद्यालयों के लिए बजट भेजा है। -अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed