फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kidnapped innocent girl was murdered after rape dead body found from pond in azamgarh police arrested accused

आजमगढ़: अपहृत मासूम की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, पोखरे में मिला था शव, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Dec 2021 04:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Dec 2021 04:39 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीया मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
kidnapped  innocent girl was murdered after rape dead body found from pond in azamgarh police arrested  accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र से अपहृत मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस नए सिरे से जांच पड़ताल में जुट गई और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया। 

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पांच वर्षीया मासूम एक सप्ताह पूर्व पिता की दुकान से घर लौटने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों, पुलिस और डॉग स्क्वायड ने गायब बच्ची की काफी तलाश की पर बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन


इसी बीच बीते मंगलवार को बच्ची का शव गांव के ही पोखरी में उतराया हुआ मिला। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई। जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म व गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी विवेचना नए सिरे से शुरू किया और बृहस्पतिवार को एक युवक को शक के आधार पर पकड़ कर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामू के निर्माणाधीन मकान में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरा घटनाक्रम ही खोल कर सामने रख दिया। एसपी सिटी  शैलेंद्र लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अब्दुल्ला पुत्र गालिब निवासी कुसहा थाना गंभीरपुर बताया। उसके पास से पुलिस ने एक गमछा, पीड़िता का क्लिप, एक बोरी और पत्थर बरामद किया है।

उसने बताया कि बच्ची को अकेला देख कर उसका मन भटक गया और वह उसे अपने मामू के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी तो गला दबा कर हत्या कर दिया और फिर पोखरे में पत्थर बांध कर फेंक दिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed