फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Khanapurthi, villagers protest in the name of pothole free road

Azamgarh News: गड्ढा मुक्त सड़क के नाम पर खानापूर्ति, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 21 Oct 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Khanapurthi, villagers protest in the name of pothole free road
जर्जर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में हो रहे मनमानी को लेकर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने गहजी में प्रदर्शन किया। ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सीएम का सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश है, लेकिन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदार गड्ढा भरने के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। केदारपुर-सोफीपुर मार्ग पर भी ठेकेदार ने कोई काम नहीं किया। बीच-बीच में छोड़कर गड्ढों को भरा गया है। गड्ढों के भरने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। जबकि एक साल पहले ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया था। अहरौला-कप्तानगंज 21 किमी मार्ग भी जर्जर है। इसको न गड्ढा मुक्त किया गया और न ही चौड़ीकरण ही हुआ। वहीं, सड़क को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर खानापूर्ति के मामले में लोकनिर्माण के अवर अभियंता शैलेश यादव ने कहा कि गड्ढा मुक्ति ने लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। निरीक्षण कर स्थिति देखेंगे। प्रदर्शन में प्रधान राकेश सिंह, रामदुलार सिंह, डॉ. गोविंद, सत्यप्रकाश चौबे, सिकंदर यादव, रामवचन सिंह, तीरथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed