फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keep Nirjala fast and wish long life of sons

निर्जला व्रत रख पुत्रों के लंबी उम्र की कामना

Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Keep Nirjala fast and wish long life of sons
जीवित्पुत्रिका व्रत बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। मछलियों का दर्शन कर दान किया। शाम को मंदिरों में पहुंच महिलाओं ने पूजन किया और पुत्र के लंबी उम्र की कामना की। कथा का श्रवण किया गया। भोर में चार बजे से ही गलियों में बच्चे बर्तनों में मछलियां लिए घुम रहे थे और मछलियों के दर्शन की पुकार लगा रहे थे। महिलाओं ने मछलियों का दर्शन कर दान किया। इसके बाद घर की सफाई की। भोर में ही पानी पीकर व्रत की शुरुआत की। बिना अन्न-जल ग्रहण किए 24 घंटे तक कठिन व्रत का पालन किया। शाम को स्नान करके पूजन किया। हाथों में पूजन की थाली लिए महिलाओं की भीड़ नगर के गौरीशंकर घाट, सिधारी घाट, अनंतपुरा स्थित गायत्री माता सहित नदियों, तालाबों और घाटों पर उमड़ पड़ी। वहां जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण किया और पूजन कर अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। महिलाएं बृहस्पतिवार को व्रत का पारन करेंगी। रानी की सराय, अहरौला, अंबारी, मेजवां और सगड़ी में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की और कहानियां सुनी और सुनाई। जिले भर में सरोवरों और नदी के तट पर पूजन किया जाता रहा। सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed