फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keep distance from electric poles during rainy season: SDO

बरसात के मौसम में बिजली के खंभों से बनाएं दूरी: एसडीओ

Sun, 07 Jul 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Keep distance from electric poles during rainy season: SDO
मेंहनगर। उपखंड कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम एसडीओ तुषार श्रीवास्तव ने विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने बरसात के दौरान बिजली से होने वाले हादसों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। ताकि लोग सतर्क रहें और हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में लोगों को बताएं कि बरसात में लोग बिजली के खंभों को छूने से बचें। इससे अपने मवेशियों को न बांधें। बिजली के तार जहां से गुजरे हों उसके नीचे कोई कार्यक्रम आयोजित न करें। खेतों की मेड़ पर अगर बिजली का खंभा है, तो उचित दूरी बनाकर जोताई करें। बिजली के खंभे पर अगर स्पार्किंग हो रही है तो तुरंत अपने फीडर के इचार्ज, जेई आदि को सूचित करें।
विज्ञापन

यदि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्किंग हो रही हो और आस पास पानी भरा हुआ है, तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचें व दूसरों को भी सावधान करें। यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने या उसकी छंटाई और कटाई न करें। बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के ऊपर तार नीचे हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज, जेई या फिर सब स्टेशन पर सूचना दें। ताकि समय पर सुधार हों सके। यदि कोई व्यक्ति बिजली की गिरफ्त में हो तो तुरंत उसे बचाने के लिए सबसे पहले अपने आप को किसी सूखी जगह पर होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अपने जूते जो भीगे ना हो कोई भी धातु लगे ना हों वह पहने। फिर किसी इंसुलेटेड डंडे ( प्लास्टिक, लकड़ी जो सूखा हों ) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करें। किसी भी समस्या के लिए 1912 पर संपर्क करें। इस दौरान अवर अभियंता महमूद अख्तर, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed