{"_id":"64384c93b7e25c3a0e0c2214","slug":"keep-a-close-eye-on-fst-and-sst-team-cash-azamgarh-news-c-20-1-153396-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एफएसटी और एसएसटी टीम कैश पर रखें पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एफएसटी और एसएसटी टीम कैश पर रखें पैनी नजर
विज्ञापन
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराएं। कैश पर नजर रखें तथा चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने दें। उक्त निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नेहरू हाल के सभागार में आयोजित बैठक में उड़नदस्ते (एफएसटी) व स्थर जांच दल (एसएसटी) टीमों को निर्देश दिए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने एफएसटी व एसएसटी टीम में लगाए अधिकारियों व पुलिस बल को आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद ने एफएसटी व एसएसटी टीमों को चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुशील कुमार द्वारा एफएसटी व एसएसटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो लाख से ऊपर की नकदी कोई भी व्यक्ति साथ लेकर न चले, यदि साथ लेकर चलता है तो उसका दस्तावेज व साक्ष्य भी रखे। अन्यथा की दशा में एफएसटी व एसएसटी टीमों द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में लड़ने वाले प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने की अपेक्षा की है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एफएसटी व एसएसटी टीम उपस्थित रहे।
- विकास विश्वकर्मा