{"_id":"6364abd476c9b91173711819","slug":"kazi-gun-house-case-25-thousand-reward-announced-on-operator-ats-disclosed-in-illegal-arms-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजी गन हाऊस केस: संचालक पर 25 हजार का इनाम घोषित, अवैध असलहों के कारोबार में एटीएस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजी गन हाऊस केस: संचालक पर 25 हजार का इनाम घोषित, अवैध असलहों के कारोबार में एटीएस ने किया खुलासा
Fri, 04 Nov 2022 11:36 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:36 AM IST
सार
एटीएस को कहीं से सूचना मिली कि आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र से अवैध असलहों का कारोबार पूरे पूर्वांचल में किया जा रहा है। जिसमें शहर के पांडेय बाजार आसिफगंज मुहल्ला स्थित काजी गन हाऊस का महत्वपूर्ण योगदान है। एटीएस ने बिलरियागंज क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध असलहे, अर्ध निर्मित असलहे व असलहा बनाने के उपकरणों की बरामदगी की।
विज्ञापन
आजमगढ़: काजी गन हाउस को किया गया सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध असलहा कारोबार में संलिप्त काजी गन हाऊस के संचालक पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। एटीएस ने अवैध असलहा कारोबार काजी गन हाऊस के संलिप्तता की पुष्टि किया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
एटीएस को कहीं से सूचना मिली कि जिले के बिलरियागंज क्षेत्र से अवैध असलहों का कारोबार पूरे पूर्वांचल में किया जा रहा है। जिसमें शहर के पांडेय बाजार आसिफगंज मुहल्ला स्थित काजी गन हाऊस का महत्वपूर्ण योगदान है। एटीएस ने बिलरियागंज क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध असलहे, अर्ध निर्मित असलहे व असलहा बनाने के उपकरणों की बरामदगी की।
विज्ञापन
इसके साथ ही मैनुद्दीन व आफताब को गिरफ्तार भी कर दिया। इसके बाद बिलरियागंज थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें मैनुद्दीन, आफताब के अलावा असलहा तैयार करने वाला मुबारकपुर के बम्हौर निवासी बच्चे लाल के अलावा काजी गन हाऊस का संचालक काजी अरशद शामिल है।
विज्ञापन
मैनुद्दीन, आफताब को जहां एटीएस ने गिरफ्तार किया था तो वहीं बच्चे लाल को बिलरियागंज पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया। काजी गन हाऊस संचालक काजी अरशद अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया है।