फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kaun banega crorepati winner Jasleen got car as a gift

Azamgarh News: KBC विजेता जसलीन को उपहार में मिली कार, बोले- बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद है

Fri, 12 Apr 2024 04:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

Azamgarh News: 12वीं की पढ़ाई के बाद स्नातक प्रयागराज से किया। जब भी घर आता तो पिता के पास जो पैसे रहते थे, सारा हमें दे देते। यहां तक कि सब्जी तक के लिए नहीं रखते थे। लेकिन, आर्थिक संकट के कारण एक साल में ही पढ़ाई छूट गई। ऐसे में पूरा परिवार प्रभावित हो रहा था। 

विज्ञापन
kaun banega crorepati winner Jasleen got car as a gift
जसलीन ने परिवार के साथ मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी की सराय क्षे़त्र के आवंक गांव निवासी और कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ की धनराशि जीतने वाले मोटर मैकेनिक के पुत्र जसलीन कुमार को उपहार में कार मिली। कार मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार के लोगों ने केक काटकर और मिष्ठान का वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


बताते चलें कि जसलीन को यह कार कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपये जीतने पर उपहार में मिली थी, जिसे उसे प्रदान किया गया। जसलीन ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता रामसूरत चौहान बुलेट के मिस्त्री और मां गृहणी हैं। दादा घर पर रहते हैं और राजगीर का काम करते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी में जाने से पहले कपड़े के शोरूम में डिपार्टमेंट मैनेजर के रूप में नौकरी की। केबीसी के मंच तक पहुंचने में 12 साल लग गए। अब कार भी आ गई है तो गांव के टूटे घर का निर्माण भी बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16वें सवाल का जवाब न समझ आने पर उन्होंने खेल को छोड़ दिया था। 

इस पर उन्हें एक करोड़ रुपये के साथ यह कार उपहार में मिली थी। पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शो-रूम पहुंच कार प्राप्त किया। कार मिलने पर परिवार के सभी सदस्य काफी खुश थे। यह पल मेरे और परिवार के लिए अनमोल है। सब बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद है। कार मिलने के दौरान शो-रूम के कर्मचारियों ने जसलीन सहित परिवार के सदस्यों का फूल- मालाओं से स्वागत किया। साथ ही केक काटकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed