फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kalyugi wife slits her husband's throat with a knife, condition critical

Azamgarh News: कलयुगी पत्नी ने चाकू से रेता पति का गला, हालत गंभीर

Sun, 15 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kalyugi wife slits her husband's throat with a knife, condition critical
आजमगढ़। कलयुगी पत्नी ने अपने ही पति की चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत में पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर करने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। घटना के बाद से ही पत्नी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अभी एक पखवारा पूर्व ही पति विदेश से वापस लौटा था।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी रामविजय यादव (50) सठियांव कस्बा से सटे कादीपुर गांव का निवासी है। बीते 21 सितंबर को वह कमा कर दुबई से वापस लौटा था। शुक्रवार की रात रामविजय अपने कमरे में पत्नी सुशीला के साथ सोने चला गया। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रामविजय कुछ समझ पाता कि इसके पूर्व ही कलयुगी पत्नी ने चाकू से पति के गले पर हमला कर दिया। जिससे पति राम विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पत्नी सुशीला घर से फरार हो गई। जानकारी होने पर परिजन घायल रामविजय को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed