फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kalyugi son locked his mother in the room

Azamgarh News: कलयुगी बेटे ने मां को कमरे में किया बंद

Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kalyugi son locked his mother in the room
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बुजुर्ग मां अपने बेटे पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही हैं। वृद्घा मां की बात को सुनकर हर किसी की आंख नम हो जा रही है। वृद्घा द्वारा खुद को कमरे में बंद करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में उक्त महिला खुद को नगर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज मुहल्ले की रहने वाली बता रही है। वह अपना नाम मुन्नी देवी पत्नी शोभनाथ वर्मा बता रही है। उसकी उम्र 77 वर्ष है। उसका कहना है कि छह माह पूर्व उसके लड़के की शादी हुई है। लड़का और उसकी पत्नी मिलकर उसे प्रताड़ित करते हैं। बेटे के टार्चर से उसे हार्ट अटैक आ गया। हाल ही में उसका आपरेशन हुआ है। उसे दवा की जरूरत है लेकिन उसके पास दवा नहीं है। उसके बेटे और बहू उसे कमरे में बंद रखते हैं। उसके चार बेटे हैं। जिसमें सबसे बड़ा मनोज, दूसरे नंबर पर राजेश वर्मा, तीसरे राजू वर्मा और चौथे नंबर मयूर वर्मा उर्फ गोलू हैं। बड़े बेटे मनोज के लीवर का आपरेशन होना है। जाना है लेकिन मेरा बेटा और बहू घर में ताला बंद कर फरार हैं। कई दिन से मुझे खाना नहीं मिला है। बेटे द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। नगर कोतवाल शशिचंद चौधरी ने बताया कि मुझे कोई शिकायत तो नहीं मिली है लेकिन वायरल वीडियो मुझे भी मिला है। उसके आधार पर मैंने चौकी प्रभारी एलवल को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed