फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Just stand youths killed by truck collision

बस के लिए खड़े युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर

Thu, 18 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 18 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Just stand youths killed by truck collision
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
अतरौलिया स्थित निर्माणाधीन अस्पताल के पास बुधवार की दोपहर सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे दो युवक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने इनकी हालत गंभीर बताई है। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर दलित बस्ती के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मारुति वैन सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि दूसरा बच गया। घायल का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के अलियाचक गांव निवासी श्याम बहादुर यादव (20) और सुजीत कुशवाहा (18) अतरौलिया ब्लॉक के पास निर्माणाधीन अस्पताल में वायरिंग का काम करते हैं। गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए दोनों बुधवार को घर जा रहे थे। दोपहर को सड़क के किनारे खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी आजमगढ़ से फैजाबाद की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से इन्हें पीएचसी अतरौलिया में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी सदरे आलम (30) अपने गांव के अंकित श्रीवास्तव (20) को मारुति वैन में बैठाकर कहीं जा रहा था। मसीरपुर दलित बस्ती के पास अनियंत्रित ट्रक ने मारुति में टक्कर मार दी और मारुति गड्ढे में चली गई। इसमें सदरे आलम घायल हो गया। जबकि अंकित बच गया। घायल को स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed