{"_id":"6a230faa7fa52ca8b702ab21","slug":"junior-sub-children-boxing-selection-trial-in-the-circle-on-sixth-and-eighth-azamgarh-news-c-20-vns1023-1418583-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आलोक क्रिकेट एकेडमी मुहम्मदाबाद गोहना ने आजमगढ़ को 111 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आलोक क्रिकेट एकेडमी मुहम्मदाबाद गोहना ने आजमगढ़ को 111 रनों से हराया
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में बल्लेबाज को गेंद फेंकता गेंदबाज। संवाद
- फोटो : संवाद
Link Copied
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को अंडर-16 वर्ग के तहत आलोक क्रिकेट एकेडमी मुहम्मदाबाद गोहना और सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें आलोक क्रिकेट एकेडमी ने आजमगढ़ की टीम को 111 रन से पराजित किया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। टीम की ओर से उज्ज्वल सरोज ने 101 रन, सचिन ने 33 रन, सुधांशु तिवारी ने 100 रन, शुभम ने 59 रन और प्रांजल ने 15 रन का योगदान दिया। इसके अलावा 26 रन अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में बने। आजमगढ़ की ओर से गेंदबाज अंबुज ने 2 विकेट लिए, जबकि अंकित, आयुष, शिवांश और हिमांशु ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा। 360 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम दबाव में संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 32.5 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवम कुमार ने 96 रन, आयुष टंडन ने 49 रन, अद्विक ने 32 रन, अंबुज ने 28 रन, कौशल ने 27 रन और सत्यम मोदनवाल ने 19 रन बनाए। आलोक क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में पंकज ने 4 विकेट, रवि और गौरव ने 2-2 विकेट तथा ऋतिक और रोशन ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच के मैन ऑफ द मैच सुधांशु तिवारी रहे। स्कोरिंग आदर्श यादव ने की, जबकि अंपायरिंग अमित कुमार और राहुल शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।