फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Journey covered from zero to peak

शून्य से शिखर तक का तय किया सफर

Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Journey covered from zero to peak
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व.रामनरेश यादव की जयंती बृहस्पतिवार को मुहल्ला सिविल लाइन स्थित वर्मा निवास में मनाई गई।
विज्ञापन

सर्व प्रथम उनके चित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामनरेश यादव ने पूरे देश में यश पताका फैलाने का कार्य किया। वे एक साधारण परिवार के होते हुए भी शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। इस अवसर पर लालसा राय, तेजबहादुर यादव, राजाराम यादव, विपिन पाठक, राना खातून, मुन्नू यादव, ओम प्रकाश यादव,शंभू शास्त्री, अजीज इमाम, नजम शमीम, गीता मौर्य, मूलचंद्र चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोरलेन रोड से क्रासिंग दिए जाने की मांग
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मडय़ा के प्रधान तासिन शेख ने सिक्सलेन रोड के सामने से फोरलेन रोड क्रासिंग दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम मडय़ा में ईदगाह के पास सिक्सलेन रोड की क्रासिंग से नदी की तरफ जाने-आने के लिए कई सालों से रास्ता है। फोरलेन रोड बनने के कारण रास्ता बंद हो गया है। गांव की जनता ने उसी रास्ते के सामने बने फोरलेन रोड से क्रासिंग दिए जाने की मांग किया है। गांव के लोगों ने 15 फरवरी 2020 को यूपीडा लखनऊ को पत्र प्रेषित कर क्रासिंग दिए जाने की मांग कर चुका है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव से नदी तक अगर क्रासिंग नहीं दी गई तो लोगों को अपने खेतों, पूजा स्थलों, श्मशान घाट और कई गांवों में आना-जाना ठप हो सकता है। इसके साथ ही गांव के लोगों ने सिंचाई विभाग से नहर के पानी की निकासी दिए जाने की मांग किया। ताकि कि किसानों को सिंचाई करने में पानी की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed