फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   jondix in azamgarh

नहीं लगा लगाम, आधा दर्जन से अधिक मिले नये मरीज

Fri, 12 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
jondix in azamgarh
मुबारकपुर। कस्बे में फैले पीलिया पर लगाम की सारी कवायद फेल होती ही नजर आ रही है। डेढ़ सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन नये मरीजों के मिलने के क्रम पर ब्रेक नहीं लगा है। गुरुवार को भी आधा दर्जन से अधिक नये मरीज मिले, जिसमें पांच का सीएचसी व अन्य का प्राइवेट अस्पतालों पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नपा के दूषित पानी व जनता द्वारा खानपान में ध्यान न दिये जाने के चलते छह माह के अंदर कस्बे में दूसरी बार पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। डेढ़ सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इस पर लगाम की सारी कवायद फेल होती ही नजर आ रही है। नये मरीजों पर ब्रेक न लगने से कस्बा के लोगों में दहशत व्याप्त है। गुरुवार को भी आधा दर्जन से अधिक नये मरीज सामने आये। जिसमें सीएचसी पर पांच मरीजों की पहचान हुई। सीएचसी पर गुरुवार को 12 लोगों की जांच करायी गई, जिसमें पांच लोगों अलीनगर निवासी 21 वर्षीय वलीमू पुत्र दीन मुहम्मद, 22 वर्षीय मो. कलीम पुत्र सलाहुद्दीन, 19 वर्षीय मो. शाहिद पुत्र सलाहुद्दीन, 18 वर्षीय अख्तर पुत्र गुलाम रसूल व 18 वर्षीय मो. अफरान पुत्र अशफाक में पीलिया के लक्षण पाये गए। इन सभी को सीएचसी पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं तीन की संख्या में नये मरीजों की पहचान प्राइवेट अस्पतालों पर हुई है, जिनका वहीं इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed