फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jobs of male Staff will removed from Kasturba Gandhi schools protest started

Azamgarh: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से जाएगी पुरुष कर्मियों की नौकरी, फैसले के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 01 May 2023 04:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 04:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में कुल 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें तैनात पुरुष कर्मचारियों को नए सत्र से हटाने का निर्देश शासन की ओर से जारी किया गया है। जिससे इन विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन
Jobs of male Staff will removed from Kasturba Gandhi schools protest started
प्रदर्शन करते शिक्षक समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात पुरुष कर्मचारियों को हटाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को आजमगढ़ जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टाफ ने काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करवाया। आजमगढ़ जिले में कुल 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं।

विज्ञापन


इनमें तैनात पुरुष कर्मचारियों को नए सत्र से हटाने का निर्देश शासन की ओर से जारी किया गया है। जिससे इन विद्यालयों में तैनात पुरुष कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। विरोध में सोमवार को जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कर्मचारियों और बच्चों ने विद्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि यदि विद्यालय में पुरुषों की तैनाती नहीं होगी तो बालिकाओं की सुरक्षा कैसे होगी। विद्यालय में यदि पुरुष कर्मचारी नहीं होंगे तो महिलाएं बाहरी कार्यों को कैसे निपटाएंगी। कस्तूरबा विद्यालयों में लेखाकार, चपरासी व चौकीदार पद पर पुरुषों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बचपन में छोड़ा घर, गोलगप्पे भी बेचे, अब IPL में शतक, कांटों भरा रहा है भदोही के लाल यशस्वी का सफर

पुरुष कर्मचारी न होने से गैस सिलिंडर सहित अन्य काम प्रभावित होंगे। बताते चलें कि यूपी के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब सिर्फ महिला शिक्षकों और कर्मचारियों की ही तैनात की जाएंगी।

नए सत्र से पुरुष शिक्षक व कर्मचारियों का नवीनीकरण नहीं होगा, जिससे उन पर छंटनी की तलवार लटक रही है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed